Monday, May 25, 2026
HomeLatest News'परिवार को मिल रहीं धमकियां’, विराट कोहली से विवाद के बाद छलका...

‘परिवार को मिल रहीं धमकियां’, विराट कोहली से विवाद के बाद छलका ट्रेविस हेड की पत्नी का दर्द

Virat Kohli Vs Travis Head: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच IPL 2026 मैच के दौरान हुई तीखी बहस के बाद अब विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को भारतीय क्रिकेट फैंस की ओर से अभद्र टिप्पणियों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

Virat Kohli Vs Travis Head: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई जुबानी जंग देखने को मिली थी. इस पूरे मामले के बाद अब ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को भारतीय क्रिकेट फैंस की अभद्र टिप्पणियों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.

‘वनडे विश्व कप के बाद के माहौल की याद दिलाई’

जेसिका हेड ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट ‘द एडवरटाइजर’ से बातचीत में कहा कि यह स्थिति उन्हें वनडे विश्व कप के बाद के माहौल की याद दिला रही है. उन्होंने कहा, ‘मैं सुबह उठी तो मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार अभद्र मैसेज आ रहे थे. हम ठीक हैं, लेकिन लोग मेरे दोस्तों और परिवार को भी टारगेट कर रहे हैं.

‘खेल में जुनून होना स्वाभाविक है’

उन्होंने आगे कहा कि खेल में जुनून होना स्वाभाविक है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों के पीछे भी असली इंसान होते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग सोशल मीडिया पर अधिक संवेदनशील और दयालु व्यवहार करेंगे.

ट्रेविस हेड के परिवार को झेलनी पड़ रहीं अभद्र टिप्पणी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी की पुरानी तस्वीरों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं. कुछ लोग उनके परिवार और करीबी दोस्तों को भी ट्रोल कर रहे हैं. यहां तक कि कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भी भेजे जा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ?

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर कुछ बातचीत और इशारों का आदान-प्रदान देखा गया. मैच के दौरान ऐसा लगा कि कोहली हेड की ओर इशारा करते हुए उन्हें गेंदबाजी करने के लिए कह रहे थे. एक मौके पर उन्होंने हेड को हटने का इशारा भी किया. बाद में ट्रेविस हेड गेंदबाजी करने आए और रजत पाटीदार का विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का कहासुनी भी हुई. मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने की बात ने विवाद को और हवा दे दी. हालांकि दोनों खिलाड़ियों की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया ट्रायल पर जताई नाराजगी, कहा-सच का पता लगाना एजेंसी का काम


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular