Ghis Ghis Ghis Song : मुंबई। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) एक बार फिर अपने फैंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ (Welcome to the Jungle) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए अक्षय कुमार हर अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने में जुटे हैं। इसी बीच फिल्म का मोस्ट अवेटेड भोजपुरी सॉन्ग ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने में अक्षय कुमार का देसी अंदाज, जबरदस्त एनर्जी और भोजपुरी बीट्स पर उनका धमाकेदार डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज के साथ ही यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है और दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं।

भोजपुरी गाने पर अक्षय कुमार ने खूब किया डांस
पिछले कुछ समय में कई बड़े सितारे भोजपुरी तड़के के साथ फैंस का मनोरंजन करते नजर आए हैं। हाल ही में पवन सिंह (Pawan Singh) ने स्त्री 2 (Stree 2) के लिए ‘आई नहीं’ गाना गाकर धमाल मचाया था, वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के गीत ‘पनवाड़ी’ में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अब इसी कड़ी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ का नया भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ जबरदस्त डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस वजह से भोजपुरी की और किया रूख?
अक्षय कुमार आगामी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि, अक्षय फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का रोल निभा रहे हैं, जो कहानी का सबसे मजेदार और धमाकेदार हिस्सा बताया जा रहा है। अपने किरदार को पूरी तरह असली और देसी टच देने के लिए अक्षय ने भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और हाई फीस लेने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मदद ली है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे भोजपुरी एक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे पर्दे और देसी फिल्मों से निकलकर इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंचता है। इस सफर में उसकी जिंदगी में जो कॉमेडी, गड़बड़ियां और मजेदार ट्विस्ट आते हैं, वही फिल्म का असली मजा होने वाला है।
जानिए कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू जंगल’
यह मूवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए गानों और फिल्म के मजेदार अंदाज ने दर्शकों के बीच इसका बज और भी हाई कर दिया है।



