Toyota Ebella: टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने फिलहाल इसके टॉप E3 वेरिएंट की ही कीमत बताई है. जो 23.60 लाख रुपए (एक्स शोरुम) है. खास बात यह है कि नई टोयोटा इबेला मारुति सुजुकी की ई विटारा पर बेस्ड होने के बावजूद इसकी कीमत evitara के टॉप वर्जन से 3.60 लाख ज्यादा है.आइए इसके फीचर्स, रेंज, इंटीरियर और डिजाइन के बारे में आपको बताते हैं.
Urban Cruise Ebella की बैटरी, रेंज
नई टोयोटा इबेला के टॉप E3 वेरिएंट में 61 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. जो 171 बीएचपी की पावर और 189 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर की रेंज देती है.

Urban Cruise Ebella का इंटीरियर और फीचर्स
टोयोटा की नई इबेला में प्रीमियम इंटीरियर और मॉर्डन टेक फीचर्स का कॉम्बो मिलता है. इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 12 रंगों के विकल्प वाली एम्बिएंट लाइटिंग, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और JBL प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.
Urban Cruise Ebella का किन गाड़ियों से मुकाबला
टोयोटा की नई इबेला हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति की ई विटारा, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा की बीई 6 और विनफास्ट की VF6 जैसी इलेक्ट्रिक SUV कारों से होगा.

Urban Cruise Ebella के सेफ्टी फीचर्स
टोयोटा की नई इबेला में सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें लेवल 2 ADAS, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: टेस्ला ने Model Y को 9 लाख रुपए कम कीमत में किया लॉन्च, 500 KM की रेंज, कीमत से लेकर जानें तमाम डिटेल्स



