Friday, May 29, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentआमिर खान निभाएंगे लाला अमरनाथ का किरदार, भारत-पाक टेस्ट सीरीज पर बन...

आमिर खान निभाएंगे लाला अमरनाथ का किरदार, भारत-पाक टेस्ट सीरीज पर बन रही आशुतोष गोवारिकर की बड़ी क्रिकेट ड्रामा फिल्म

Aamir Khan New Movie : मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Amir Khan) इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह ‘3 इडियट्स 2’ को लेकर अपडेट दे चुके हैं, वहीं अब उनके एक नए क्रिकेट ड्रामा प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपटेड सामने आई है। बताया जा रहा है कि आमिर खान निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ एक खास फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर की भूमिका में भी नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म साल 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित होगी। इसी वजह से मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बेहद बड़े स्तर पर तैयार करने में जुटे हैं। चर्चा है कि फिल्म में आमिर खान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ का किरदार निभा सकते हैं, जबकि फरहान अख्तर पाकिस्तानी क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि आमिर खान इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं, लेकिन अब सामने आई नई रिपोर्ट ने पूरी तस्वीर बदल दी है। ‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस क्रिकेट ड्रामा को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

आमिर खान निभाएंगे लाला अमरनाथ का किरदार

आमिर खान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अभिनेता इस प्रोजेक्ट पर आधिकारिक तौर पर काम कब शुरू करेंगे और फिल्म की घोषणा कब की जाएगी। इतना जरूर है कि दर्शक इस बड़े ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टाइटल भी अभी फाइनल नहीं हुआ है। वहीं, नई जानकारी के अनुसार यह प्रोजेक्ट अक्टूबर 2026 के आखिर तक फ्लोर पर जा सकता है। मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना बना रहे हैं, जिसके लिए लंबे समय से रिसर्च का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान आजाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ का किरदार निभा सकते हैं। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर इस कहानी पर लंबे समय से रिसर्च कर रहे हैं। फिल्म का उद्देश्य सिर्फ भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को दिखाना नहीं है, बल्कि बंटवारे के बाद के शुरुआती वर्षों के भावनात्मक और राजनीतिक माहौल को भी बड़े पर्दे पर उतारना है।

कब शुरू होगी आमिर की नई फिल्म ?

आमिर खान की इस मेगा क्रिकेट ड्रामा फिल्म को लेकर तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में सिर्फ आमिर खान की एंट्री ही तय नहीं हुई है, बल्कि फिल्म की कास्टिंग और लोकेशन रेकी पर भी तेजी से काम शुरू हो चुका है। मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट करने की योजना बना रहे हैं, जिसके लिए भारत के साथ-साथ कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल लोकेशंस को भी फाइनल किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए एक लंबा और भव्य शूटिंग शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि कहानी के दौर और माहौल को पूरी भव्यता और वास्तविकता के साथ पर्दे पर उतारा जाए। यही वजह है कि प्रोडक्शन टीम हर छोटी-बड़ी डिटेल पर खास ध्यान दे रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग के चरण में जाएगी, ताकि इसे बड़े स्तर पर दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सके। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा और रिलीज डेट का इंतजार अभी भी बना हुआ है।

बता दें कि लाला अमरनाथ को भारतीय क्रिकेट का जनक भी कहा जाता है। उनका जन्म 11 सितंबर 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। क्रिकेट के शुरुआती दौर में उन्होंने भारतीय टीम को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लाला अमरनाथ ने इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने साल 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार 118 रन की यादगार पारी खेली थी, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान दिलाई। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच और पहली टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रचा था। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को आज भी बेहद सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image