Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsTMC में बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,...

TMC में बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी भी पार्टी से सस्पेंड, इस नेता को बनाया ऑल इंडिया चेयरमैन

Mamata Banerjee Removed as TMC President: पश्चिम बंगाल की TMC (टीएमसी) में जारी सियासी घमासान के बीच पार्टी के बागी गुट ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाने और संगठन में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है. हालांकि, इन दावों पर अभी तक टीएमसी के आधिकारिक नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Mamata Banerjee Removed as TMC President: पश्चिम बंगाल की TMC (टीएमसी) में जारी सियासी घमासान के बीच पार्टी के बागी गुट ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाने और संगठन में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है. हालांकि, इन दावों पर अभी तक टीएमसी के आधिकारिक नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इसके अलावा बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भी रखा गया. जिस पर बागी गुट का कहना है कि प्रस्ताव पर मौजूद नेताओं ने सहमति जताई और अभिषेक बनर्जी को निलंबित करने संबंधी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किए गए.

अरूप रॉय को ऑल इंडिया चेयरमैन बनाया

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के न्यूटाउन स्थित एक होटल में आयोजित विशेष बैठक में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का नेतृत्व ऋतब्रत बनर्जी ने किया. बैठक में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (नेशनल वर्किंग कमेटी) के गठन की घोषणा की गई और पूर्व मंत्री अरूप रॉय को ऑल इंडिया चेयरमैन नियुक्त किए जाने का ऐलान किया. बैठक में पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम, जावेद खान, रथिन घोष सहित कई नेता शामिल हुए.

20 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा

बागी गुट के नेताओं का कहना है कि संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने और नेतृत्व में बदलाव लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. बैठक में 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा की गई. इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपे जाने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव ने की पीएम श्री और MSRA अभियान की समीक्षा, 11 विद्यालयों को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर दी बधाई


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image