Sunday, May 31, 2026
HomeIndiaसीएम शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीन...

सीएम शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीन आरोपी 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार तीन आरोपियों को बारासात कोर्ट ने 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने आरोपियों पर हत्या, अवैध हथियार रखने और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में राज्यभर में छापेमारी कर रही है।

West Bengal Crime News : कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच तेज हो गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को सोमवार को अदालत ने 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों को लेकर अहम सुराग मिल सकते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों को रविवार को हिरासत में लिया गया था। बाद में उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में छह मई की रात हुई हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया, ‘तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल लाया गया और सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की बारासात अदालत में पेश किया गया। उन्हें 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।’ उन्होंने बताया कि बारासात अदालत ने पुलिस को उन्हें 24 मई को फिर से पेश करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि विशेष जांच दल ने आरोपियों को दो सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में देने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या, अवैध हथियार रखने, आपराधिक साजिश रचने और सबूतों को छिपाने का आरोप लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि अन्य संदिग्धों का पता लगाने के लिए एसआईटी ने पूरे राज्य के कई क्षेत्रों में छापेमारी जारी रखी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image