Sunday, May 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentअनन्या पांडे और लक्ष्य की इंटेंस लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ का...

अनन्या पांडे और लक्ष्य की इंटेंस लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज़, जानें क्या है खास, मूवी कब होगी रिलीज

Chand Mera Dil का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। फिल्म में पहली बार Ananya Panday और Lakshya की जोड़ी नजर आएगी।

Chand Mera Dil Trailer: बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से रोमांटिक फिल्मों का दौर फिर से लौटता नजर आ रहा है. खासकर युवाओं के बीच इंटेंस लव स्टोरीज़ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी बीच धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

ट्रेलर में क्या है खास ?

करीब 2 मिनट 54 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक बेहद भावुक और इंटेंस सीन से होती है। आरव बने लक्ष्य लगातार चांदनी यानी अनन्या पांडे से माफी मांगते नजर आते हैं, लेकिन चांदनी उन्हें माफ किए बिना वहां से चली जाती है। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है, जहां दोनों के रिश्ते की शुरुआत, प्यार और उनके बीच की केमिस्ट्री दिखाई जाती है.

मेकर्स ने ट्रेलर में छोड़ा सस्पेंस

ट्रेलर में मेकर्स ने सबसे बड़ा सस्पेंस यही रखा है कि आखिर आरव से ऐसी कौन सी गलती हुई, जिसने चांदनी को उससे अलग होने पर मजबूर कर दिया। इसका कोई हिंट नहीं दिया है. हालांकि एक बात साफ नजर आती है कि मामला सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और इज्जत का भी है। ट्रेलर का सबसे दमदार डायलॉग तब सुनाई देता है जब चांदनी कहती है, “हां, लेकिन इज्जत प्यार से बड़ी होती है।” यही लाइन फिल्म की पूरी कहानी का सार बताती है।

फिल्म में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि इमोशन, झगड़े, दर्द, फैमिली ड्रामा और एक्शन का भी तड़का देखने को मिलेगा. लक्ष्य इससे पहले ‘किल’ और आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से काफी तारीफें बटोर चुके हैं. वहीं अनन्या पांडे भी इस फिल्म में पहले से ज्यादा गंभीर और इमोशनल किरदार में नजर आ रही हैं.

विवेक सोनी ने किया फिल्म का निर्देशन

फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जिन्होंने ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि 22 मई को रिलीज होने वाली ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ जैसी बड़ी रोमांटिक फिल्मों को टक्कर दे पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: ICC वनडे रैंकिंग में भारत की बादशाहत बरकरार, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इस नंबर पर, पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image