ICC ODI Rankings: ICC ने पुरुषों की सालाना वनडे रैंकिंग का ऐलान कर दिया है. जिसमें टीम इंडिया ने अपनी टॉप रैंकिंग को बरकरार रखा है, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है.
भारत 118 अंक के साथ नंबर वन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा, ‘नवीनतम सालाना अपडेट के बाद ICC की पुरुषों की वनडे इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भारत शीर्ष पर बना हुआ है. उसके खाते में 118 अंक हैं. वह दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड (113 अंक) से महज 5 अंक के मामूली अंतर से आगे है,जबकि ऑस्ट्रेलिया (109 अंक) तीसरे स्थान पर बरकरार है और शीर्ष तीन टीम में शामिल है.’
दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर
सालाना रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मुकाबलों को पूरा भार (100 प्रतिशत) दिया जाता है जबकि पिछले 2 वर्षों के नतीजों को आधा भार (50 प्रतिशत) दिया जाता है. दक्षिण अफ्रीका 102 अंक के साथ पाकिस्तान (98) को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है.
बांग्लादेश 84 अंक के साथ चौथे स्थान पर
शीर्ष 10 में बाकी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. श्रीलंका (96), अफगानिस्तान (93) और इंग्लैंड (89) शीर्ष 8 में शामिल अन्य टीम हैं. बांग्लादेश 84 अंक के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज के अब 74 अंक हैं. वेस्टइंडीज पिछले अपडेट में बांग्लादेश से 6 अंक से पीछे था लेकिन अब यह अंतर बढ़कर 10 अंक हो गया है.
आईसीसी ने कही ये बात
आईसीसी ने कहा, ’31 मार्च 2027 तक ICC रैंकिंग में शीर्ष 8 टीम सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करेंगी. इनके अलावा मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे भी स्वत: क्वालीफाई कर चुके हैं.’ इस संदर्भ में यदि दक्षिण अफ्रीका शीर्ष 8 स्थान में बना रहता है तो नौवां स्थान सीधे विश्व कप का टिकट पाने के लिए महत्वपूर्ण हो जाएगा.
Key ramifications for the @cricketworldcup 2027 qualifications in the annual ICC Men's ODI Team Rankings update 👀https://t.co/2xMlGGRUcN
— ICC (@ICC) May 11, 2026
आयरलैंड (54) ने जिम्बाब्वे (53) को पीछे छोड़ते हुए 11वां स्थान हासिल कर लिया है जबकि अमेरिका 13वें स्थान पर पहुंच गया है. अमेरिका (46) ने स्कॉटलैंड (44) को पीछे छोड़ा है. UAE को भी फायदा हुआ है और वह कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 19वें स्थान पर है जिसके कुल 16 अंक हैं.
ये भी पढ़ें: ‘जो मांगा वो मिला’! अजमेर के कड़ेल गांव में CM भजनलाल शर्मा ने किए कई बड़े ऐलान



