Ramayana Movie : नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी ने खुलासा किया कि ‘रामायण’ की कहानी दो भागों में दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहला भाग एक रोमांचक मोड़ पर खत्म होगा, ताकि दर्शकों में दूसरे भाग को देखने की उत्सुकता और बढ़ जाए। तिवारी आगामी पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म के प्रचार के लिए अभिनेता रणबीर कपूर और यश के साथ सैन डिएगो कॉमिक कॉन में शामिल हुए थे।
फिल्मकार नितेश तिवारी ने 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में आयोजित पैनल चर्चा में अभिनेता रणबीर कपूर, यश और निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ हिस्सा लिया। तिवारी ने पैनल के बाद आईजीएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘हम फिल्म के पहले भाग को एक रोमांचक मोड़ पर खत्म करेंगे। ऐसा कुछ, जो दर्शकों को सिनेमाघर से निकलने के बाद दूसरे भाग को देखने के लिए प्रेरित करेगा।’

फिल्म ‘दंगल’ के निर्देशक तिवारी ने कहा, ‘यह ऐसी कहानी है, जिसे दो भागों में बताया जाना चाहिए। इसे एक भाग में नहीं बताया जा सकता। हमने तय किया कि पहला भाग खत्म करने के लिए यह सबसे उपयुक्त स्थान होगा और यहीं से दूसरे भाग की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है।’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेत्री साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं, वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म में रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। रिपोर्टों के अनुसार, 4,000 करोड़ रुपये के बजट से बनी यह फिल्म दुनियाभर में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित की जाएगी।

‘रामायण’ का ट्रेलर ऑनलाइन लीक हुआ
भले ही फ़ैन्स अभी भी ऑफ़िशियल ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन ट्रेलर का कुछ हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया है। यह ट्रेलर सबसे पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट के दौरान दिखाया गया था और उसके बाद मुंबई में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई थी। हाल ही में, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन प्रेजेंटेशन के दौरान भी इसे दिखाया गया था। हर इवेंट के बाद, रिलीज़ न हुए ट्रेलर की छोटी क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिससे फ़ैन्स मेकर्स से प्रोमो को ऑफ़िशियल तौर पर रिलीज़ करने की मांग करने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती लीक के बाद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और फिल्म की लीगल टीम ने एंटी-पायरेसी मुहिम शुरू की, जबकि कॉमिक-कॉन प्रीव्यू के बाद भी ऑनलाइन नए क्लिप्स सामने आ jus uwx.



