Monday, July 27, 2026
HomeIndiaजिससे की थी मोहब्बत, उसी ने छीनी सांसें, बेवफाई के शक में...

जिससे की थी मोहब्बत, उसी ने छीनी सांसें, बेवफाई के शक में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

Surajpur Murder Case : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में प्यार, शक और गुस्से ने खौफनाक वारदात का रूप ले लिया। नेहरू पार्क में 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर बेवफाई के शक में अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है। वह अपने प्रेमी रितेश राजवाड़े (23) के साथ पार्क में थी, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रितेश को शक था कि राधिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकाला और राधिका की गर्दन पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जबकि आरोपी का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर पीढ़ा इलाके के एक जंगल से रितेश राजवाड़े को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में अपराध करने की बात स्वीकार की। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image