Wednesday, April 22, 2026
HomeLatest NewsTesla Model Y L भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 681 KM...

Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 681 KM रेंज, जानें कीमत फीचर्स समेत सबकुछ

Tesla Model Y L भारत में लॉन्च हुई, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये है। यह 6-सीटर लॉन्ग व्हीलबेस SUV डुअल-मोटर AWD सेटअप के साथ आती है और एक बार चार्ज में 681 किमी (WLTP) रेंज देती है।

Tesla Model Y L: टेस्ला ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Tesla Y का नया लॉन्ग व्हील बेस वर्जन लॉन्च कर दिया है. नए वेरिएंट को मॉडल Y L नाम दिया गया है. बड़े व्हीलबेस चलते कार में केबिन स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है, और ये कार 6 सीट कॉन्फिगरेशन में आती है. मॉडल वाईएल की एक्स शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए है. ये कार प्रीमियम लॉन्ग रेंज वेरिएंट के मुकाबले 2.10 लाख रुपए महंगी होगी.

एक बार चार्ज करने पर 681 किमी की रेंज

मॉडल Y L में डुअल-मोटर सेटअप लगा है जो ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा देता है. इसमें एक बैटरी पैक है जो एक बार चार्ज करने पर 681 किमी की WLTP रेंज प्रदान करता है. यह SUV 5.0 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. यह मॉडल टेस्ला के सुपरचार्जर नेटवर्क के माध्यम से फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिसकी अधिकतम क्षमता 250 kW है. कंपनी का दावा है सुपर फास्ट चार्जर से केवल 15 मिनट में इतनी चार्ज हो जाती है कि आपको 288 किमी तक की रेंज मिल जाता है.

नई Tesla YL का आकार

नई 6-सीटर टेस्ला मॉडल Y L की लंबाई 4,976 मिमी, चौड़ाई 1,920 मिमी और ऊंचाई 1,668 मिमी है, जिसका व्हीलबेस 3,040 मिमी है. यह स्टैंडर्ड वेरिएंट से 186 मिमी लंबी और 44 मिमी ऊंची है, साथ ही इसका व्हीलबेस भी 150 मिमी अधिक है. हालांकि, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस घटकर 122 मिमी रह गया है. स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में, लंबे व्हीलबेस वाले वेरिएंट में 2,539 लीटर का अधिक बूट स्पेस मिलता है. इसमें 116 लीटर का फ्रंट ट्रंक भी दिया गया है.

Tesla Y L के फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशन

टेस्ला मॉडल Y L में 2+2+2 सीटिंग लेआउट है, जिसमें दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए अलग-अलग कैप्टन सीटें हैं. इन सीटों में हीटिंग फंक्शन, पावर टू-वे फोल्डिंग और रिट्रैक्टेबल इनर आर्मरेस्ट दिए गए हैं. तीसरी पंक्ति की सीटों में C-पिलर पर लगे डेडिकेटेड AC वेंट, USB टाइप-C पोर्ट और कपहोल्डर के साथ-साथ 50:50 स्प्लिट फोल्डिंग फंक्शन भी उपलब्ध है. अन्य प्रमुख विशेषताओं में एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड एयर वेंट शामिल हैं. खरीदार ऑल-ब्लैक और ज़ेन ग्रे इंटीरियर थीम में से चुन सकते हैं, जिसमें ज़ेन ग्रे थीम अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले की पहली बरसी पर घाटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से की जा रही निगरानी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular