Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsTata Motors ने स्थानीय रूप से मैन्युफैक्चर्ड Range Rover Sport की सप्लाई...

Tata Motors ने स्थानीय रूप से मैन्युफैक्चर्ड Range Rover Sport की सप्लाई की शुरू, अब इतनी है कार की एक्स शोरूम कीमत

मुंबई, टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने घरेलू बाजार में स्थानीय रूप से मैन्युफैक्चर्ड रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की. कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही, अब रेंज रोवर का पूरा खंड भारत में निर्मित हो गया है.

नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत

जगुआर लैंड रोवर ने इस वर्ष मई में घोषणा की थी कि वह भारत में टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग करेगी.कंपनी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.

6 गाड़ियों की हो रही मैन्युफैक्चरिंग

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा,” यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू कर रहे हैं.इसके साथ ही, रेंज रोवर का पूरा खंड अब भारत में बना है.स्थानीय स्तर पर अब 6 वाहनों का मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है.”

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular