Sunday, June 14, 2026
HomeLatest Newsमहिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, आंकड़ों में कौन किस...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, आंकड़ों में कौन किस पर भारी?

IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में महामुकाबला खेला जाएगा। आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में हैं। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच हुए 8 मैचों में भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 जीते हैं।

IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं. टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत कर रही दोनों टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी. भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से क्रिकेट जगत का सबसे रोमांचक और चर्चित मैच माना जाता है, ऐसे में फैंस को एक और यादगार मुकाबले की उम्मीद है.

भारत के पक्ष में आंकड़े

अगर महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में दिखाई देते हैं. अब तक महिला टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 6 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। वहीं पाकिस्तान की टीम केवल 2 बार भारत को हराने में सफल रही है.

आज के मुकाबले में भारत मजबूत दावेदार

पाकिस्तान ने वर्ष 2012 और 2016 के टी20 विश्व कप में भारत को मात दी थी, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 3 विश्व कप मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया है. यही वजह है कि आज के मुकाबले में भी भारतीय टीम को मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

भारत ने हमेशा किया शानदार प्रदर्शन

सिर्फ विश्व कप ही नहीं, बल्कि महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी भारत का दबदबा देखने को मिलता है. दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 जीत मिली हैं. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत ने इस प्रतिद्वंद्विता में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।

भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल,राधा यादव।

पाकिस्तान की टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

ये भी पढ़ें: भारत नवाचार का देश, AI और जलवायु परिवर्तन में फ्रांस-भारत की मजबूत साझेदारी, बोले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image