Sunday, June 14, 2026
HomeIndia'भारत और फ्रांस का रिश्ता साझा विजन पर आधारित', ‘भारत इनोवेट्स 2026’...

‘भारत और फ्रांस का रिश्ता साझा विजन पर आधारित’, ‘भारत इनोवेट्स 2026’ में बोले पीएम मोदी

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम के उद्घाटन पर कहा कि भारत और फ्रांस का संबंध साझा मूल्यों, विश्वास, नवाचार और भविष्य के विजन पर आधारित है। उन्होंने बताया कि यह मंच भारतीय स्टार्टअप्स, युवाओं और नवाचार आधारित उद्यमों को यूरोपीय निवेशकों एवं विशेषज्ञों से जोड़ने का कार्य करेगा।

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस यात्रा के दौरान ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भारत और फ्रांस के संबंधों को साझा मूल्यों, नवाचार और भविष्य के विजन पर आधारित बताया. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता केवल रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साझा सोच, विश्वास और वैश्विक चुनौतियों के समाधान के प्रति समान प्रतिबद्धता पर आधारित है.

‘भारत फ्रांस रिश्ता साझा दृष्टिकोण और लक्ष्यों पर आधारित’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के देश आपस में व्यापार करते हैं और रणनीतिक सहयोग भी विकसित करते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा दृष्टिकोण और साझा लक्ष्यों से संचालित होते हैं। भारत और फ्रांस का संबंध भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते में जुड़ाव, विश्वास, नवाचार, प्रेरणा और साझा मूल्य शामिल हैं, जिनकी बदौलत दोनों देशों ने पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं और वैश्विक समस्याओं के समाधान खोजने का प्रयास किया है.

‘भारत और फ्रांस मिलकर खोज सकते चुनौतियों का समाधान’

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों के उस विचार का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस सदी की चुनौतियों का समाधान भारत और फ्रांस मिलकर खोज सकते हैं. मोदी ने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स 2026’ उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उनके अनुसार यह मंच भारतीय प्रतिभाओं और यूरोपीय निवेश तथा विशेषज्ञता के बीच एक मजबूत पुल का काम करेगा.

उन्होंने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स’ भारतीय युवाओं, स्टार्टअप्स और नवाचार आधारित उद्यमों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का माध्यम बनेगा. इससे भारत के युवा उद्यमियों को यूरोप के विशेषज्ञों, निवेशकों और तकनीकी संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

‘आज भारत एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और देश में स्टार्टअप क्रांति देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय युवा नई सोच और नई तकनीकों के साथ मानवता की समस्याओं के समाधान खोज रहे हैं. यही युवा शक्ति भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है.

उन्होंने कहा कि भारत अब केवल वैश्विक समाधानों का उपभोक्ता नहीं रहा, बल्कि समाधान उपलब्ध कराने वाला देश बन रहा है. कार्यक्रम में मौजूद युवा उद्यमियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ स्टार्टअप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रहे हैं, जबकि कुछ किसान हित में सैटेलाइट तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।

‘भारत बड़े पैमाने पर, टिकाऊ भविष्य के लिए नवाचार कर रहा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बड़े पैमाने पर, तेज गति से और टिकाऊ भविष्य के लिए नवाचार कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और आत्मविश्वास आने वाले समय में दुनिया की कई चुनौतियों का समाधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, आंकड़ों में कौन किस पर भारी?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image