Saturday, May 9, 2026
HomeIndiaपश्चिम बंगाल की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय, BJP के पहले मुख्यमंत्री...

पश्चिम बंगाल की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय, BJP के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ

Suvendu Adhikari Oath:शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए शपथ समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक नये अध्याय की शुरुआत हो गई है. शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना. समारोह के लिए पूरे ब्रिगेड परेड ग्राउंड को विशेष रूप से सजाया गया था. भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ और पार्टी के झंडों से पूरा मैदान भगवामय नजर आया.

बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की. वहीं 15 सालों से सत्ता में काबिज TMC केवल 80 सीटों पर ही सिमट गई. यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने में सफल हुई है.

समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद ?

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. भाजपा नेताओं ने इसे सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में नए राजनीतिक युग की शुरुआत बताया. पार्टी का कहना है कि यह जीत राज्य में लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव का संकेत है.

शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर

शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है. उनके करियर की शुरुआत जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में हुई थी. बाद में वह TMC में शामिल हो गए. ग्रामीण बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विस्तार में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती थी. हालांकि वर्ष 2020 में ममता बनर्जी से मतभेद के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और जल्द ही बंगाल भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बन गए.

ये भी पढ़ें: लग्जरी क्रूज पर फैला नोरोवायरस संक्रमण, 102 यात्री, 13 क्रू मेंबर बीमार


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular