Saturday, May 9, 2026
HomeLatest Newsलग्जरी क्रूज पर फैला नोरोवायरस संक्रमण, 102 यात्री, 13 क्रू मेंबर बीमार

लग्जरी क्रूज पर फैला नोरोवायरस संक्रमण, 102 यात्री, 13 क्रू मेंबर बीमार

Norovirus Outbreak: कैरेबियन प्रिंसेस क्रूज पर Norovirus संक्रमण फैलने से 115 लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें 102 यात्री और 13 क्रू सदस्य शामिल हैं। जहाज पर कुल 3116 यात्री सवार थे। Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार संक्रमित लोगों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण पाए गए।

Norovirus Outbreak: Caribbean Princess क्रूज शिप पर नोरोवायरस संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. जहाज पर कुल 3116 यात्री सवार थे, जिनमें से 102 यात्री और 13 क्रू सदस्य बीमार हो गए. इस तरह कुल 115 लोग इस संक्रमण की चपेट में आए हैं. यह यात्रा 28 अप्रैल से 11 मई तक की थी, जो फोर्ट लॉडरडेल से शुरू होकर Port Canaveral पर समाप्त होने वाली है.

यात्रा के दौरान जहाज अरूबा, बोनेर, प्यूर्टो रिको और बहामास जैसे सुंदर स्थानों पर रुका था. सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, संक्रमित लोगों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण पाए गए. जब बीमार लोगों की संख्या कुल यात्रियों के 3 प्रतिशत से ज्यादा हो गई, तब CDC को सार्वजनिक स्वास्थ्य सूचना जारी करनी पड़ी.

कैसे फैलता है नोरोवायरस संक्रमण ?

नोरोवायरस एक बेहद संक्रामक वायरस है, जो पेट और आंतों को संक्रमित करता है. यह तेजी से फैलने वाला संक्रमण है और बंद जगहों पर अधिक फैलता है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क, दूषित भोजन या पानी, संक्रमित सतहों के जरिए आसानी से फैल सकता है. क्रूज शिप जैसी जगहें इसके लिए ज्यादा संवेदनशील मानी जाती हैं क्योंकि वहां हजारों लोग लंबे समय तक एक साथ रहते हैं. क्रूज शिप पर होने वाली पेट की बीमारियों का सबसे आम कारण नोरोवायरस ही है.

Princess Cruises ने संक्रमण फैलने के बाद जहाज की गहन सफाई, डिसइंफेक्शन बढ़ा दिया है. संक्रमित लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है. उनके स्टूल सैंपल लेकर जांच की जा रही है. CDC की वेसल सैनिटेशन टीम भी पूरे मामले की जांच कर रही है.

नोरोवायरस संक्रमण के सामान्य लक्षण

अचानक उल्टी

पानी जैसे दस्त

पेट दर्द

जी मिचलाना

हल्का बुखार

कमजोरी

ज्यादातर मरीज 1 से 3 दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन बुजुर्गों, छोटे बच्चों और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है. नोरोवायरस संक्रमण आमतौर पर जानलेवा नहीं माना जाता। अधिकांश लोग कुछ दिनों के भीतर पूरी तरह ठीक हो जाते हैं और गंभीर जटिलताएं बहुत कम मामलों में देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, आप सांसद संजय सिंह ने ईडी को बताया BJP का सुपारी किलर


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular