Saturday, May 30, 2026
HomeIndiaपंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, आप सांसद...

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, आप सांसद संजय सिंह ने ईडी को बताया BJP का सुपारी किलर

ED ने Sanjeev Arora के चंडीगढ़ स्थित आवास समेत हरियाणा और गुजरात के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इस पर सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कार्रवाई को राजनीतिक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 1 साल में ED कई बार छापेमारी कर चुकी है, लेकिन कुछ नहीं मिला।

ED Raid On Punjab Minister Sanjeev Arora: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर समेत कई ठिकानों पर सुबह छापेमारी की है. सुबह करीब 7:25 बजे ईडी की टीम चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पर पर पहुंची, टीम लगभग 20 गाड़ियों के काफिले के साथ मंत्री के आवास पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान करीब 3 दर्जन CIA और SF जवानों की मौके पर तैनाती की गई.

PMLA की आपराधिक धाराओं के तहत छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित 5 परिसरों पर छापे मारे गए. यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई. बता दें कि ईडी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दीवानी प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापे मारे थे. अरोड़ा ने उस समय कहा था कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी.

‘BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुंच गया’

ED की कार्रवाई को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने BJP पर निशाना साधते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है. सरकार के कैबिनेट मंत्रीसंजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है. 2-3 दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे. फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जाएगा. पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?

‘ये भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुके’

मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘आज फिर से BJP की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है. एक साल में ये तीसरी बार उनके घर BJP की ED आई है. और पिछले एक महीने में दूसरी बार. फिर भी कुछ नहीं मिला है इनको.

भगवंत मान ने आगे लिखा-मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है औरंगजेब भी नहीं झुका सका था. ये भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुके, तो मोदी के इन हथकंडों के सामने पंजाब कभी नहीं झुकेगा। ED-BJP के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब से ही होगा।

ये भी पढ़ें: रूस और यूक्रेन ने 3 दिन के लिए सीजफायर पर जताई सहमति, ट्रंप ने किया ऐलान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image