Saturday, May 9, 2026
HomeLatest Newsरूस और यूक्रेन ने 3 दिन के लिए सीजफायर पर जताई सहमति,...

रूस और यूक्रेन ने 3 दिन के लिए सीजफायर पर जताई सहमति, ट्रंप ने किया ऐलान

Russia Ukraine Ceasefire: ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के 9 से 11 मई तक 3 दिन के युद्धविराम की घोषणा की है. इस दौरान सैन्य गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी और 1000 कैदियों की अदला-बदली होगी.

Russia Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन ने 3 दिन के सीजफायर और कैदियों के आदान-प्रदान अनुरोध पर सहमति जताई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात का ऐलान किया. यह युद्धविराम 9 से 11 मई तक लागू रहेगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा-‘ मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रूस और यूक्रेन ने 3 दिन के सीजफायर पर सहमति जताई है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के ‘अंत की शुरुआत’ हो सकता है.

विजय दिवस के मौके पर सीजफायर

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिनों (9, 10 और 11 मई) का युद्धविराम होगा. ‘शनिवार को रूस में विजय दिवस है. रूस में यह विजय दिवस के जश्न के मौके पर हो रहा है, उसी तरह यूक्रेन में भी, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध में यूक्रेन की भी बड़ी भूमिका थी. रूस में विजय दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर जीत की याद में मनाया जाता है.

1000 कैदियों की अदला बदली होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि युद्धविराम में सभी प्रकार की सैन्य गतिविधियों का निलंबन और प्रत्येक देश द्वारा 1,000 कैदियों की अदला-बदली शामिल है. यह अनुरोध मैंने सीधे तौर पर किया था, और मैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की द्वारा इस पर सहमति देने की बहुत सराहना करता हूं. उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जारी है और हम हर दिन इसके करीब आ रहे हैं.’

यूक्रेन और रूस की तरफ से पुष्टि

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने भी इस समझौते की पुष्टि की है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक टेलीग्राम पोस्ट बताया कि संघर्ष विराम अमेरिका की मध्यस्थता से हुई बातचीत के जरिए किया गया.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular