Wednesday, May 20, 2026
HomeIndiaसुप्रीम कोर्ट को मिले दो नये न्यायाधीश, न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी...

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नये न्यायाधीश, न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी ने शपथ ली, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 32

नई दिल्ली, 14 जुलाई: चीफ जस्टीस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस. वेंकटनारायण भट्टी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 न्यायाधीश नियुक्त किए जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चीफ जस्टीस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने दो नये न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 12 जुलाई को न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी।

न्यायमूर्ति भुइयां तेलंगाना हाईकोर्ट के और न्यायमूर्ति भट्टी केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी की नियुक्तियों की घोषणा की थी।

चीफ जस्टीस ऑफ इंडिया की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उन्हें शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश पांच जुलाई को की थी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular