Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentJaat Release Date: सनी देओल की फिल्म 'जाट' की रिलीज डेट का...

Jaat Release Date: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी. ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ और ‘पीपल मीडिया फैक्टरी’ द्वारा निर्मित यह ‘एक्शन’ फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी. डॉन सीनू, बॉडीगार्ड, बालूपू और वीरा सिम्हा रेड्डी जैसी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने ‘जाट’ फिल्म का निर्देशन किया है.

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया ऐलान

निर्माण कंपनी ‘पीपल मीडिया फैक्टरी’ ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’पर पोस्ट में लिखा, ” अभिनेता सनी देओल बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. फिल्म ‘जाट’ हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में 10 अप्रैल को रिलीज होगी.”

सनी देओल ने भी पोस्ट की शेयर

देओल ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की. अभिनेता की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी. फिल्म ‘जाट’ में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image