Thursday, June 4, 2026
HomePush Notificationआमिर खान की तीसरी शादी की खबर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति का रिएक्शन,...

आमिर खान की तीसरी शादी की खबर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति का रिएक्शन, बोलीं- फिर से प्यार करना बहादुरी की बात

अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने आमिर खान की कथित तीसरी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके फैसले को साहसिक बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में दोबारा प्यार को अपनाना और रिश्तों पर भरोसा करना खूबसूरत बात है। साथ ही उन्होंने आधुनिक दौर में शादी को एक व्यक्तिगत विकल्प बताया और अपने तलाक के बाद दोबारा शादी न करने के फैसले पर भी खुलकर बात की।

Aamir Khan and Gauri Spratt Marriage : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ शादी की खबरों ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 61 वर्षीय आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस खबर पर अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुचित्रा ने की आमिर खान के फैसले की सराहना

आईएएनएस से बातचीत में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने आमिर खान के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में दोबारा प्यार के लिए अपने दिल के दरवाजे खोलना बेहद साहसिक और खूबसूरत कदम है। उन्होंने कहा, मैं आमिर को ढेरों शुभकामनाएं देती हूं। यह बहुत बहादुरी की बात है कि उन्होंने एक बार फिर प्यार को अपनाया है। मैं उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना करती हूं।

सुचित्रा का मानना है कि किसी रिश्ते में दोबारा भरोसा करना और प्रेम को स्वीकार करना किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में खुशियों और प्रेम को मौका देना हमेशा सकारात्मक होता है। बातचीत के दौरान सुचित्रा ने आधुनिक दौर में शादी की बदलती परिभाषा पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के समय में शादी कोई अनिवार्यता नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत विकल्प बन चुकी है। हर व्यक्ति को तभी शादी करनी चाहिए जब वह वास्तव में किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार हो।

सुचित्रा ने कहा- मेरी शादी कला से हो चुकी है

अपने निजी जीवन का जिक्र करते हुए सुचित्रा ने कहा कि फिल्म निर्माता शेखर कपूर से तलाक के बाद उन्होंने दोबारा शादी नहीं की। उनका मानना है कि जब तक कोई व्यक्ति खुद के साथ संतुलित और स्पष्ट नहीं होता, तब तक वह किसी रिश्ते को भी सही ढंग से नहीं निभा सकता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैं अकेली क्यों हूं। मैं कहती हूं कि मेरी शादी मेरी कला से हो चुकी है। कभी यह खूबसूरत होती है, कभी मुश्किल, कभी आर्थिक रूप से अस्थिर और कभी पूरी तरह अप्रत्याशित। ऐसे में किसी साथी के लिए इसके साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा।

सुचित्रा ने यह भी कहा कि शादी से पहले सिर्फ अपने साथी को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार को भी समझना जरूरी है, क्योंकि कई बार पारिवारिक मतभेद रिश्तों में तनाव का कारण बन जाते हैं। गौरतलब है कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति और फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने 1999 में शादी की थी। दोनों के बीच उम्र का करीब 30 साल का अंतर था। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई, लेकिन वर्ष 2007 में दोनों का तलाक हो गया। अब आमिर खान की संभावित तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं और फैंस इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image