Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsपूर्वी अफगानिस्तान में तूफान और भारी बारिश का कहर, 35 लोगों की...

पूर्वी अफगानिस्तान में तूफान और भारी बारिश का कहर, 35 लोगों की मौत,कई लोग घायल

इस्लामाबाद,तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान में तूफान और भारी बारिश की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई.सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रांतीय निदेशक सेदिकुल्लाह क़ुरैशी ने बताया कि नांगरहार प्रान्त में कई लोग घायल भी हुए हैं.कुरैशी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के वे 5 लोग भी शामिल हैं जिनकी जान सुर्ख रोड जिले में एक मकान की छत गिर जाने के कारण गई.हादसे में परिवार के 4 अन्य लोग घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में मारे गए और घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं तथा प्रांत के विभिन्न भागों में संपत्ति एवं फसलों को भी नुकसान हुआ है.

Image Source : AP

207 घायलों को इलाज के लिए लाया गया

नांगरहार में क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख अमीनुल्लाह शरीफ ने बताया कि अभी तक 207 घायलों को प्रांत की राजधानी जलालाबाद और आसपास के जिलों में इलाज के लिए लाया गया है.उन्होंने बताया कि घायलों के लिए रक्तदान करने की खातिर दर्जनों स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे.

इससे पहले, विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा था कि अफगानिस्तान में 10 मई और 11 मई को हुई अभूतपूर्व भारी बारिश में 300 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर नष्ट हो गए. इनमें से ज्यादातर मकान उत्तरी बगलान प्रांत में थे.उसने कहा कि इस आपदा में जीवित बच गए लोगों के पास अब ना घर है, ना जमीन है और न ही आजीविका का कोई स्रोत है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular