Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: हफ्ते के पहले ही दिन शेयर मार्केट ने बनाया...

Stock Market Update: हफ्ते के पहले ही दिन शेयर मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड,सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर,जानें किन शेयर में रहा मुनाफा

मुंबई,घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए.बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.62 अंक उछलकर 81,749.34 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.वहीं एनएसई निफ्टी 145.6 अंक की बढ़त के साथ 24,980.45 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रहा मुनाफा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

टाइटन, भारती एयरटेल, आईटीसी और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांग कांग का हैंगसेंग फायदे में रहे.

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,546.38 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular