Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDelhi Coaching Centre Incident : ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद छात्रों...

Delhi Coaching Centre Incident : ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद छात्रों का प्रदर्शन जारी,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण 3 विद्यार्थियों की मौत को लेकर सिविल सेवा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,”हमने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस को तैनात किया है.”

हादसे के बाद से छात्रों का प्रदर्शन जारी

बता दें की प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी शनिवार को हुई इस घटना में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के लिए न्याय की मांग करते हुए राव IAS स्टडी सर्किल के बाहर एकत्रित हो गए थे,छात्रों ने रविवार को भी बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया था.उन्होंने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास पूसा रोड के दोनों मार्गों को अवरुद्ध कर दिया था.

अतिरिक्त पुलिस बल किया तैनात

पुलिस अधिकारी ने कहा,”हम सभी से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं.पूसा रोड एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके आसपास कई अस्पताल स्थित हैं. हमने इलाके में अवरोधक लगाए हैं और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है.हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन के कारण किसी को भी परेशानी न हो.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image