Tuesday, July 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessकच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा बाजार का खेल, सेंसेक्स 553 अंक...

कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा बाजार का खेल, सेंसेक्स 553 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 553 अंक टूटकर 77,063.41 और निफ्टी 160 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया।

Stock Market Today: पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों तेजी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है, जिसके चलते घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार पर दबाव बना. BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 552.99 अंक टूटकर 77,063.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 160.45 अंक फिसलकर 24,050.55 अंक पर रहा।

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. वहीं, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी अभी तक नुकसान में रहें. अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,062.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 47.01 अंक और एनएसई निफ्टी 4.10 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका जंग के बीच सऊदी अरब के आभा हवाई अड्डे पर हूतियों का हमला, मिसाइलों और ड्रोन से बनाया निशाना


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image