Tuesday, July 14, 2026
HomeLatest Newsईरान-अमेरिका जंग के बीच सऊदी अरब के आभा हवाई अड्डे पर हूतियों...

ईरान-अमेरिका जंग के बीच सऊदी अरब के आभा हवाई अड्डे पर हूतियों का हमला, मिसाइलों और ड्रोन से बनाया निशाना

Iran US War: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया है। हूतियों ने इसे सना हवाई अड्डे पर हुए हमलों का जवाब बताया।

Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों और ड्रोन से अटैक करने का दावा किया है. हूतियो ने इसे यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हवाई हमलों का बदला बताया, जिनके लिए हूतियों ने सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है. शांति के दौर के बाद हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ने की यह पहली बड़ी घटना मानी जा रही है. हालांकि सऊदी अरब के अधिकारियों ने यमन में हवाई हमलों के बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की.

सऊदी हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भरने की चेतावनी

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में एयरलाइन को सऊदी हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भरने की चेतावनी देते हुए कहा कि सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ‘नाकाबंदी’ हटने तक इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जाए. यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि सना हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर हमला एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया था, जिसके बाद हूतियों ने इस हमले का जवाब देने की कसम खाई.

ईरान के विमान को उतरने से रोकने के लिए हमला

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने दक्षिणी क्षेत्र की ओर दागी गई हूती बैलिस्टिक मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया. यमन के रक्षा मंत्री जनरल ताहिर अल-अकीली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को सना हवाई अड्डे के रनवे पर हमला एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया. जिसमें हूती प्रतिनिधिमंडल सवार था, जो ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहा था.

हमलों से कुछ देर पहले जारी एक वीडियो संदेश में अल-अकीली ने ईरानी विमानों के यमन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यमन के एयरस्पेस का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यमन की संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले क्षत्रु विमान का सभी उपलब्ध साधनों से मुकाबला किया जाएगा.

संयुक्त राष्ट्र ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव पर जताई चिंता

वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अधिकारियों ने व्यापक क्षेत्रीय तनाव की आशंका जताई. संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के सहायक महासचिव खालिद खियारी ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद से कहा, ‘यमन और व्यापक क्षेत्र तनाव बढ़ने का एक और दौर झेलने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘हम सभी पक्षों से संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में शामिल होने का आह्वान करते हैं.’

ये भी पढ़ें: ‘ऐसी कार्रवाई हो कि कोई भी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे’, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले सीएम भजनलाल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image