Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार की तेजी के साथ शुरुआत, Sensex 132...

Stock Market Today: शेयर बाजार की तेजी के साथ शुरुआत, Sensex 132 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,910 के पार

Stock Market News: शेयर बाजार ने शुक्रवार को तेजी के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 132.77 अंक चढ़कर 84,537.23 पर और एनएसई निफ्टी 37 अंक बढ़कर 25,914.85 पर पहुंच गया।

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 132.77 अंक चढ़कर 84,537.23 अंक पर और एनएसई निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ 25,914.85 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे. वहीं NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,077.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 2,469.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: ‘सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार थे’, अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘ भारत रत्न देने में भी 41 साल की देरी हुई’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular