Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला, Sensex 135...

Stock Market Today: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला, Sensex 135 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,856 पर, इन कंपनियों के शेयर में फायदा

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 135.8 अंक गिरकर 84,537.22 और निफ्टी 53.85 अंक फिसलकर 25,856.20 पर पहुंच गया।

Share Market Update: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 135.8 अंक की गिरावट के साथ 84,537.22 अंक पर और एनएसई निफ्टी 53.85 अंक फिसलकर 25,856.20 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

दूसरी ओर इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर मुनाफे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि जापान का निक्की 225 बढ़त में रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 728.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,156.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: 29 साल पुराने गाजियाबाद बम ब्लास्ट मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, कोर्ट बोला- ‘भारी मन से रिहा कर रहे’, पढ़ें क्यों और कैसे छूटा मोहम्मद इलियास ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular