Friday, November 6, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 252 अंक...

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 252 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,994 पर, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Share Market News: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 252.97 अंक गिरकर 82,277.77 पर और निफ्टी 67.6 अंक लुढ़ककर 24,994.50 पर आ गया।

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. कमजोर शुरुआत के बाद बीएसई सेंसेक्स 252.97 अंक की गिरावट के साथ 82,277.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 67.6 अंक फिसलकर 24,994.50 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

इटर्नल, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर में बढ़त दर्ज की गई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 तथा नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा. अधिकतर अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,392.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

इसे भी पढ़ें: S Jaishankar ने पहली बार की अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से बात, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image