Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsTurkey को एक और बड़ा झटका, दिल्ली के फल व्यापारियों ने सेब...

Turkey को एक और बड़ा झटका, दिल्ली के फल व्यापारियों ने सेब आयात बंद करने का लिया निर्णय

India Turkey: भारत-तुर्किये संबंधों में तल्खी के बीच एशिया की सबसे बड़ी फल मंडी, आजादपुर मंडी, ने तुर्किये से सेब आयात बंद करने का फैसला लिया है। मंडी अध्यक्ष मीठा राम कृपलानी ने बताया कि मौजूदा कूटनीतिक हालात के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।

Boycott Turkish apple: आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने मौजूदा कूटनीतिक हालात को देखते हुए तुर्किये से सेब का आयात बंद करने का निर्णय लिया है. आजादपुर मंडी एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी है. आजादपुर फल मंडी के अध्यक्ष मीठा राम कृपलानी ने कहा, ‘हमने तुर्किये से सेब का आयात बंद करने का फैसला लिया है. पहले से ऑर्डर किए गए कंटेनर तो आएंगे, लेकिन अब आगे सेब या तुर्किये के अन्य उत्पादों का कोई व्यापार नहीं किया जाएगा.’

कृपलानी ने कहा कि यह निर्णय वर्तमान परिस्थितियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा के बाद लिया गया है और भविष्य में कोई नया ऑर्डर नहीं दिया जाएगा. कृपलानी के अनुसार, आजादपुर मंडी ने लंबे समय से तुर्किये के सेब को प्राथमिकता दी है, जिसका आयात वर्ष 2024 में 1.16 लाख टन तक पहुंच गया था. हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत के प्रति तुर्किये के हालिया रुख ने निराशा पैदा की है.

कृपलानी ने कहा, “हमने वर्षों तक तुर्किये से व्यापार का समर्थन किया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है. उन्होंने बताया कि यह कदम मंडी की खरीद नीति में एक अहम बदलाव है और आगामी महीनों में सेब के लिए वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की तलाश की जाएगी.

दिल्ली के विभिन्न व्यापार संघों ने भी तुर्किये से आयात और उसके उत्पादों की मार्केटिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किए हैं. दिल्ली व्यापार संघों के अनुसार, ‘तुर्किये का भारत को लेकर हालिया राजनीतिक रुख अस्वीकार्य है और इससे राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंची है.’

इसे भी पढ़ें: Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 252 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,994 पर, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image