Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, Sensex 182 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, Sensex 182 अंक फिसला, निफ्टी 25,591 पर, इन शेयर में फायदा और नुकसान

Share Market: घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 182.77 अंक गिरकर 83,876.13 पर और निफ्टी 46.25 अंक फिसलकर 25,591.55 पर आ गया। बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली गिरावट की मुख्य वजह रही।

Share market: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बैंकों के शेयर में मुनाफावसूली इसकी मुख्य वजह रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.77 अंक की गिरावट के साथ 83,876.13 अंक पर और एनएसई निफ्टी 46.25 अंक फिसलकर 25,591.55 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

हालांकि, लार्सन एंड टूब्रो, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इटर्नल (जोमैटो) के शेयर लाभ में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें: चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने पर 4 साल बेटी की हत्या, पुलिस ने शराबी पिता को किया गिरफ्तार, पत्नी ने की मृत्युदंड देने की मांग

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular