Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsचॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने पर 4 साल बेटी की हत्या,...

चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने पर 4 साल बेटी की हत्या, पुलिस ने शराबी पिता को किया गिरफ्तार, पत्नी ने की मृत्युदंड देने की मांग

Maharashtra News: लातूर जिले में शराबी पिता ने अपनी 4 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, जब बेटी आरुषि ने चॉकलेट के लिए पैसे मांगे तो गुस्से में आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंट दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां शराब के आदी एक पिता ने चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने पर अपनी 4वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बालाजी राठौड़ के रूप में हुई है और उसे घटना के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

शराब पीने का आदी था पिता

अधिकारी ने बताया, ‘राठौड़ शराब पीने का आदी है जिसके कारण उसके परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे. उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के साथ रहने लगी थी. दोपहर में उसकी बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे. गुस्से में आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.’

पत्नी की मृत्युदंड की मांग

राठौड़ की पत्नी वर्षा ने अपने पति के लिए मृत्युदंड की मांग की है. आरोपी लातूर जिले के उदगीर तालुका के भीमा टांडा का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर प्राथमीकि दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: Char Dham Yatra: उत्तराखंड जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर, चार धाम यात्रा से 24 घंटे का प्रतिबंध हटा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image