Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsभारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: RDX, 600 कारतूस और 2 पिस्टल बरामद,...

भारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: RDX, 600 कारतूस और 2 पिस्टल बरामद, 2 संदिग्ध हिरासत में

श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में ANTF और BSF की संयुक्त कार्रवाई में RDX, 2 पिस्टल, 600 कारतूस और अन्य सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। दो संदिग्ध हिरासत में, सर्च ऑपरेशन जारी।

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई की है। दी गई जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कार्रवाई में RDX, दो पिस्टल, चार मैगजीन और 600 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

ड्रोन से पैकेट गिराए जाने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए तीन पैकेट गिराए जाने की आशंका है। तलाशी के दौरान इन पैकेटों से दो पिस्टल, चार मैगजीन, 600 राउंड कारतूस और RDX से जुड़ा एक पैकेट बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा 48 पेंसिल सेल और दो रिमोट भी मिले हैं।

ANTF IG विकास कुमार ने किया खुलासा

इस कार्रवाई को लेकर ANTF के IG विकास कुमार ने जानकारी दी है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों पंजाब के फिरोजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। बरामद सामग्री के स्रोत और इसके संभावित इस्तेमाल को लेकर जांच की जा रही है।

रावला क्षेत्र में चल रहा सर्च ऑपरेशन

यह कार्रवाई श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में 12 KND इलाके के चक 4 KNM, W टेल के पास की गई। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। मामले में आगे की जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि बरामद सामग्री कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image