Saturday, May 16, 2026
Homeजयपुरखेल मंत्री चांदना का अजीब बयान, कहा-चांद पर गए यात्रियों को सलाम

खेल मंत्री चांदना का अजीब बयान, कहा-चांद पर गए यात्रियों को सलाम

Ashok Chandna on Chandrayaan 3 Landing: चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जहां देशभर में जश्न मनाया जा रहा है, वहीं राजस्थान के खेल मंत्री अजीब बयान देकर सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गए हैं। दरअसल, चन्द्रयान की लैंडिंग को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई। उन्होंने आगे कहा कि “हमारे जो यात्री गए हैं, उनको सलाम करता हूं।” आपको बता दें कि खेल मंत्री अशोक चांदना बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चन्द्रयान की लैंडिंग को लेकर यह अजीबो-गरीब बयान दिया।

सासंद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वीडियो ट्वीट करते हुए राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘घमंडिया ठगबंधन स्पेशल!! चंद्रयान पर राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना जी और बिहार के मुख्यमंत्री जी का ज्ञान देखकर क्या कहेंगे आप?’

राजसमंद से भाजपा की सासंद दीया कुमारी ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना जी चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम कर रहे हैं. मंत्री जी, ये चंद्रयान है. गगनयान प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के अगले कार्यकाल में यात्रियों के साथ चांद पर जाएगा.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular