Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest NewsGwalior Road Accident : ग्वालियर में तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को...

Gwalior Road Accident : ग्वालियर में तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत व चार घायल

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के पुलिस से बचकर भाग रही तेज रफ्तार एसयूवी ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा परशुराम चौराहा पर हुआ, जब परिवार रामनवमी पर शीतला माता मंदिर से लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो नीम के पेड़ से जा टकराया। पुलिस ने आरोपी चालक अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Gwalior Road Accident : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के पुलिस के पीछा किए जाने के दौरान तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर की एक अन्य घटना में शामिल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्वालियर में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को कुचला, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा तड़के करीब पौने तीन बजे परशुराम चौराहा पर हुआ। रामनवमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन के बाद ऑटो-रिक्शा से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो एक नीम के पेड़ से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।

सक्सेना ने बताया कि पुलिस बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास कर रहे एसयूवी के चालक का पीछा कर रही थी। मृतकों की पहचान इंद्रजीत शाक्य (55), उनकी पत्नी लीला (52), शुभम कश्यप (30), उनकी पत्नी शगुन (25) और रिश्तेदार पिंकी कश्यप (60) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

घायलों में प्रीति (20), प्रियांश (5), आरव (6) और ऑटो चालक राजेश कुमार (28) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक अमन शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार शाम छिंदवाड़ा जिले में बस और पिकअप वाहन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 31 अन्य घायल हुए थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image