Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest NewsPetrol Excise Duty Cut : पश्चिम एशिया संकट पर बोले अमित शाह,...

Petrol Excise Duty Cut : पश्चिम एशिया संकट पर बोले अमित शाह, कहा- उत्पाद शुल्क में कटौती केंद्र सरकार के जन-केंद्रित शासन को दर्शाती है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने का केंद्र सरकार का फैसला जनहित में लिया गया बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनिया में ईंधन महंगा हो रहा है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय नागरिकों को राहत देगा और सरकार की जन-केंद्रित नीति को दर्शाता है।

Petrol Excise Duty Cut : नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ने के बीच ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाने का केंद्र सरकार का फैसला उसके जन केंद्रित शासन और संवेदनशीलता से प्रेरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को रेखांकित करता है।

उत्पाद शुल्क घटाने से मिलेगी जनता को राहत : अमित शाह

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया ईंधन की कमी से जूझ रही है जिससे वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ रही हैं, ऐसे में ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाने का (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का फैसला नागरिकों के लिए बहुत राहत की बात है जिसकी उन्हें इस समय बहुत आवश्यकता है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं, ऐसे में उत्पाद शुल्क घटाने का मोदी सरकार का फैसला उसके जन केंद्रित शासन और संवेदनशीलता से प्रेरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को रेखांकित करता है। इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।’’

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है जबकि डीजल पर यह शुल्क पहले के 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि शुल्क में यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 88 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस की आवश्यकता का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image