Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsदक्षिणी चीन में भारी बाढ़ और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत,ढह...

दक्षिणी चीन में भारी बाढ़ और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत,ढह गए 378 मकान

बीजिंग,दक्षिणी चीन में मंगलवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई गांवों में बिजली ठप होने के साथ-साथ फसलें बर्बाद हो गई.इस बीच, देश के उत्तरी हिस्से को सूखे का सामना करना पड़ रहा है.

तटीय प्रांत फुजियान की वुपिंग काउंटी में मूसलाधार बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता हो गए.रविवार दोपहर से तेज बारिश शरू हुई और बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान 372.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

378 घर ढह गए और 880 हेक्टेयर फसलें नष्ट

आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि काउंटी में कम से कम 378 घर ढह गए और 880 हेक्टेयर (2,175 एकड़) फसलें नष्ट हो गईं.वहीं वुपिंग में कम से कम 5.72 करोड़ अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ.

हांगकांग की सीमा से सटे दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के मेइझोउ शहर में भीषण बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई.स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, 15 लोग लापता हैं.मेइझोउ में 1,30,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई जबकि कुछ पड़ोसी शहरों और गांवों में सोमवार तक बिजली नहीं आई.स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 3 हेलीकॉप्टर और बचाव दल की 200 से अधिक टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रही हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image