Tuesday, May 26, 2026
HomeLatest Newsपंजाब किंग्स के IPL से बाहर होने के बाद ट्रोल हुईं श्रेष्ठा...

पंजाब किंग्स के IPL से बाहर होने के बाद ट्रोल हुईं श्रेष्ठा अय्यर, बोलीं- परिवार और दोस्तों को निशाना बनाना बंद करें

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। KKR-PBKS मैच के दौरान बनाए गए उनके पुराने बैंटर वीडियो को लेकर यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाया। श्रेष्ठा ने वीडियो जारी कर कहा कि उनका मकसद सिर्फ मजाक था, किसी का अपमान नहीं। उन्होंने ट्रोलर्स से परिवार, दोस्तों और वर्कप्लेस को परेशान न करने की अपील करते हुए भद्दे कमेंट्स पर नाराजगी जताई।

Shresta Iyer trolling controversy : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन बहन श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। हालांकि, श्रेष्ठा अय्यर ने ट्रोलिंग पर चुप रहने के बजाय खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर हेटर्स को करारा जवाब दिया और साफ शब्दों में बताया कि इस तरह की नफरत और अपमानजनक टिप्पणियां उन्हें कमजोर नहीं कर सकतीं।

श्रेष्ठा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं और ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वहीं, फैंस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति को इस तरह निशाना बनाना गलत है।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भड़कीं श्रेष्ठा अय्यर

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं।
यह पूरा विवाद 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले से जुड़ा है, जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए थे। इसी दौरान श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक बैंटर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा है, इसलिए केकेआर को भी एक पॉइंट दे दिया। हालांकि, पंजाब किंग्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कुछ फैंस ने पुराने वीडियो को लेकर श्रेष्ठा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फैंस को लगता है कि श्रेष्ठा ने केकेआर टीम का मजाक उड़ाया, उनका अपमान किया। ऐसे में अब पंजाब के आईपीएल से बाहर होते ही ट्रोलर्स ने उस पुराने वीडियो को दोबारा वायरल करके श्रेष्ठा पर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर श्रेष्ठा अय्यर ने सामने आकर हेटर्स को लताड़ लगाई है। साथ ही उन्होंने हेटर्स से रीक्वेस्ट की है कि वो उनके करीबियों को निशाना न बनाएं। श्रेष्ठा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो पार्ट में वीडियो शेयर किया है और पुराने वायरल वीडियो क्लिप पर अपनी सफाई दी है।

श्रेष्ठा ने लगाई ट्रोलर्स को फटकार

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच श्रेष्ठा अय्यर ने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी और हेटर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनका पुराना वीडियो केवल मजाक के तौर पर बनाया गया था, लेकिन लोगों ने उसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। श्रेष्ठा ने कहा, मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी। उस वीडियो के पीछे मेरा कोई गलत इरादा नहीं था और न ही मैं किसी के खिलाफ नफरत फैलाना चाहती थी। मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं, क्योंकि मेरा भाई भी एक क्रिकेटर है।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया ट्रोलिंग तक सीमित नहीं रहा। श्रेष्ठा के मुताबिक, कुछ लोग उनके वर्कप्लेस पर फोन कर रहे हैं और उनके सहयोगियों, स्टूडेंट्स व परिवार को परेशान कर रहे हैं। भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, मुझे आप लोगों पर तरस आता है। मेरे कलीग्स, स्टूडेंट्स और परिवार को गालियां दी जा रही हैं। उन्हें किसी भी समय कॉल कर परेशान किया जा रहा है। परिवार को इस विवाद में घसीटना पूरी तरह गलत है और मैं इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं करूंगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image