Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market : शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल,बनाया नया रिकॉर्ड,सेंसेक्स पहली बार...

Share Market : शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल,बनाया नया रिकॉर्ड,सेंसेक्स पहली बार 76,000 के पार,निफ्टी ने भी रचा इतिहास,जानें मार्केट का ताजा अपडेट

मुंबई, बीएसई सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 76,000 अंक को पार गया.एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया.दोपहर के कारोबार के दौरान 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 599.29 अंक चढ़कर 76,009.68 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 153.7 अंक बढ़कर 23,110.80 के नए उच्च स्तर पर पहुंचा.

लाभ में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन शेयर में रहा नुकसान

विप्रो, एनटीपीसी, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे.

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 944.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular