Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentBads of Bollywood: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की पहली वेब सीरीज...

Bads of Bollywood: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का किया ऐलान, बोले-‘जितना प्यार मुझे दिया उसका 50% मेरे बेटे को दे दीजिए’

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को अपने बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा करते हुए कहा कि वह दुआ करते हैं कि इतने साल में उन्हें लोगों से जितना प्यार और समर्थन मिला है, उसका कम से कम 50 प्रतिशत उनके बच्चों को मिले जो फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं. आर्यन खान की पहली सीरीज ”बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी. सितारों से सजे नेटफ्लिक्स के इस कार्यक्रम में बहुप्रतीक्षित सीरीज का शीर्षक जारी किया गया.

शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख ने इस कार्यक्रम में कहा कि वह लंबे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों को देखकर खुश हैं. अभिनेता ने कहा, ”मैं दुआ करता हूं कि अगर मेरे बच्चों को मुझे मिले प्यार का 50 प्रतिशत भी मिल जाए तो यह उनके लिए बहुत होगा.” शाहरुख ने बताया कि बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान द्वारा सह-निर्मित इस कार्यक्रम का नाम ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ है. उन्होंने कहा, ”आर्यन ने इस पर बहुत मेहनत की है.”

बता दें कि ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले गौरी खान द्वारा निर्मित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बतौर निर्माता और निर्देशक आर्यन की पहली फिल्म है. शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना खान ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image