Wednesday, May 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: Sensex, निफ्टी शुरुआती कारोबार में न्यू ऑल टाइम हाई...

Stock Market Today: Sensex, निफ्टी शुरुआती कारोबार में न्यू ऑल टाइम हाई पर, इन शेयर में बंपर मुनाफा

मुंबई, एशियाई बाजारों में तेजी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.3 अंक चढ़कर 85,372.17 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 51.85 अंक की बढ़त के साथ 26,056 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर रहे सबसे अधिक लाभ में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 973.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 1,778.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular