Tuesday, July 7, 2026
HomeLatest Newsपानी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर...

पानी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर लगाया जाम

Sawai Madhopur Farmer Block Rail Track: सवाई माधोपुर के खंडिप क्षेत्र में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है। 12 दिनों से जारी महा पड़ाव के बीच सैकड़ों किसानों ने दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से खरीफ फसलें बर्बाद होने का खतरा है।

Sawai Madhopur Farmer Block Rail Track: सवाई माधोपुर जिले के खंडिप कस्बे में पांचना बांध के कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है। पिछले 12 दिनों से जारी महा पड़ाव के बीच मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को जाम कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. इसी नाराजगी के चलते आंदोलन धरना स्थल से निकलकर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया. रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और समझाइश कर किसानों को ट्रैक से हटाया.

फसलों पर संकट का खतरा

आंदोलनकारी किसानों का आरोप है कि यदि समय रहते नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो उनकी फसलें बर्बाद हो सकती हैं. किसानों का कहना है कि खेती का महत्वपूर्ण समय निकलता जा रहा है और सिंचाई के अभाव में हजारों किसानों की आजीविका प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है. धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने कहा कि यह केवल पानी की मांग नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के भविष्य और रोजी-रोटी का सवाल है. इसलिए सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए.

12 दिनों से जारी है महा पड़ाव

खंडिप में किसानों का महा पड़ाव लगातार 12वें दिन से जारी है. बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण धरना स्थल पर डटे हुए हैं. आंदोलन का नेतृत्व रामकेश मीणा कर रहे हैं. किसानों की मुख्य मांग है कि पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच सके और खरीफ फसलों को नुकसान से बचाया जा सके.

विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि किसान अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों से किसान गांधीवादी तरीके से धरना दे रहे थे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया और नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: ईरान के मोहम्मद मोहेबी के ‘गन सेलिब्रेशन’ पर विवाद, सोशल मीडिया पर कई फैंस ने की कार्रवाई की मांग


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image