Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest Newsफीफा वर्ल्ड कप 2026: ईरान के मोहम्मद मोहेबी के ‘गन सेलिब्रेशन’ पर...

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ईरान के मोहम्मद मोहेबी के ‘गन सेलिब्रेशन’ पर विवाद, सोशल मीडिया पर कई फैंस ने की कार्रवाई की मांग

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। मैच में दो बार पिछड़ने के बाद ईरान ने शानदार वापसी की। 64वें मिनट में गोल करने के बाद ईरानी खिलाड़ी मोहम्मद मोहेबी के ‘गन सेलिब्रेशन’ ने विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान की टीम अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ एक विवाद की वजह से भी चर्चा में आ गई है. ईरान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 2-2 की बराबरी हासिल की, लेकिन मैच के दौरान किए गए एक गोल सेलिब्रेशन ने विवाद की वजह बन गया.

2 बार पिछड़ने के बाद ईरान की शानदार वापसी

मैच में ईरान की टीम 2 बार पिछड़ी, लेकिन दोनों बार वापसी करते हुए मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रही. मैच के 64वें मिनट में मोहम्मद मोहेबी ने शानदार हेडर के जरिए बराबरी का गोल दागा और अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया. हालांकि गोल से ज्यादा चर्चा उनके जश्न मनाने के तरीके की हो रही है.

गोल के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ पर विवाद

गोल करने के बाद मोहेबी ने हाथों से बंदूक चलाने जैसा इशारा किया. कई दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “गन सेलिब्रेशन” बताया. घटना के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद कुछ फुटबॉल फैंस ने इस पर नाराजगी जताई है और कहा है कि विश्व कप जैसे वैश्विक मंच पर इस तरह के इशारे अनुचित हैं और इससे गलत संदेश जा सकता है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फीफा से खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल FIFA या मैच अधिकारियों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ईरान के कोच ने लगाया ये आरोप

पूरे विवाद के बाद मैच खत्म होने के तुरंत बाद ईरानी टीम को अमेरिका छोड़कर मेक्सिको लौटने के निर्देश दिए गए. मेक्सिको में ही टीम का बेस कैंप स्थित है. ईरान के मुख्य कोच आमिर घालेनोई ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि टीम की योजना अगले दिन मेक्सिको लौटने की थी, लेकिन मैच खत्म होते ही तुरंत लौटने के निर्देश दे दिए. इससे खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और रिकवरी का समय नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: बिना डॉक्टर की पर्ची अब नहीं मिलेगा ‘कफ सिरप’, केंद्र सरकार ने लागू किए नए नियम


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image