Tuesday, June 16, 2026
HomeIndiaटीएमसी में टूट पर केजरीवाल का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र के...

टीएमसी में टूट पर केजरीवाल का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरनाक है पार्टियां तोड़ने की राजनीति

अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी में हुई बगावत का हवाला देते हुए भाजपा पर धनबल और ईडी के जरिए विपक्षी दलों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक बताया।

Kejriwal on BJP : पणजी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में हाल में हुई टूट का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विपक्षी दलों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को तोड़ने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है और इससे जनता के जनादेश का सम्मान प्रभावित होता है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह “अच्छी पार्टी” है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के तहत सोशल मीडिया आंदोलन के बाद स्थापित हुई सीजेपी ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक विवाद समेत शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न नाकामियों का आरोप लगाया है।

यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं : केजरीवाल

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करने वाली टीएमसी के 80 में से 58 विधायक पार्टी से अलग हो गए। इसके अलावा रविवार को टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करके सदन में बैठने के लिए अलग व्यवस्था करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने नेशनल सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की भी घोषणा की। एनसीपीआई के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है।

टीएमसी नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कोलकाता और महाराष्ट्र (शिवसेना और राकांपा का विभाजन) में जो कुछ हुआ वह दिखाता है कि भाजपा का मूल रूप से नैतिकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग किसी पार्टी को वोट देते हैं, लेकिन भाजपा भारी रकम देकर या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजकर पार्टियां तोड़ देती है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है। यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है।

हाल ही में ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” था। अप्रैल में ‘आप’ को बड़ा झटका देते हुए चड्ढा समेत पार्टी के 10 में से सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image