Saturday, April 25, 2026
HomeLatest Newsसंजय सिंह का सख्त रुख, बोले- दल-बदल कानून के तहत सात सांसदों...

संजय सिंह का सख्त रुख, बोले- दल-बदल कानून के तहत सात सांसदों की सदस्यता खत्म होनी चाहिए, AAP करेगी कार्रवाई की मांग

संजय सिंह ने कहा कि पार्टी सात राज्यसभा सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी, जिन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने दल-बदल विरोधी कानून और संविधान की दसवीं अनुसूची का हवाला देते हुए इसे असंवैधानिक बताया। आप इस मामले में राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करेगी।

Sanjay Singh AAP Statement : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर उन सात सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी, जिन्होंने एक दिन पहले पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी।

सात सांसदों की सदस्यता खत्म होनी चाहिए : संजय सिंह

संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि दल-बदल विरोधी कानून के तहत राज्यसभा और लोकसभा में किसी भी प्रकार की गुटबंदी या विभाजन को कानूनी मान्यता नहीं है, चाहे उसमें दो-तिहाई बहुमत ही क्यों न हो। उन्होंने संविधान की दसवीं अनुसूची का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में अलग गुट या धड़े को मान्यता नहीं दी जा सकती और संबंधित सांसदों के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

संजय सिंह ने सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने के फैसले को पूरी तरह ‘‘असंवैधानिक’’ और ‘‘गैरकानूनी’’ करार देते हुए कहा, मैं उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति को इन सातों सांसदों को अयोग्य घोषित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं।

आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने पांच अन्य सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की शुक्रवार को घोषणा की थी। एक प्रेस वार्ता में चड्ढा ने कहा था कि ‘आप’ के दस में से सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में विलय के लिए तैयार हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular