Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSalman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़...

Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वाट्सएप पर आया मैसेज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और न देने पर उन्हें मार डालने की धमकी दी गई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई यातायात पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर अभिनेता ने 2 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

पहले भी वाट्स एप पर मिला था धमकी भरा संदेश

बता दें कि इस महीने के प्रारंभ में भी मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप हेल्पलाइन डेस्क को एक धमकी भरा संदेश मिला था जिसमें अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस ने इस सिलसिले में जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. वहीं मुंबई पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर सलमान खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.

लॉरेंस गैंग से मिली थी जान से मारने की धमकी

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं. गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी की थी. कुछ माह पहले, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular