Renault Duster Adventure Edition: रेनॉल्ट इंडिया ने डस्टर के एडवेंचर एडिशन को 12.99 लाख रुपए (एक्स शोरुम) की शुरुआती कीमत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. यह स्पेशल एडिशन स्टैंडर्ड डस्टर का कॉस्मेटिक अपडेट है. इस एसयूवी के एडवेंचर ए़डिशन को तीन पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. जिनमें TCE 100 एमटी, टर्बो टीसीई 160 एमटी और टर्बो टीसीई 160 DCT शामिल है.

Duster Adventure Edition की कीमत
एडवेंचर एडिशन की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसकी कीमत है. रेनॉल्ट ने इसे समकक्ष टेक्नो वेरिएंट से नीचे रखा है, और विशेष बाहरी और आंतरिक स्टाइलिंग तत्वों को शामिल करने के बावजूद इसकी कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये तक कम है.
वेरिएंट की कीमत (एक्स-शोरूम):
एडवेंचर टर्बो TCE 100 MT 12.99 लाख रुपए
एडवेंचर टर्बो TCE 160 MT 13.99 लाख रुपए
एडवेंचर टर्बो TCE 160 DCT 15.39 लाख रुपए
एडवेंचर एडिशन में बदलाव
एडवेंचर एडिशन कई खास कॉस्मेटिक अपग्रेड्स किए गए हैं जिसकी वजह से यह अलग दिखता है. इनमें एडवेंचर थीम वाले ग्राफिक्स शामिल हैं. साथ ही एक्सटीरियर में विशेष बदलाव भी किए गए हैं. इस एडिशन में विशेष ब्रांडेड फ्लोर मैट भी दिए गए हैं.

एडवेंचर एडिशन फीचर्स
इन स्टाइलिंग बदलावों के अलावा, फीचर्स की सूची टेक्नो वेरिएंट से समान ही है. एडवेंचर एडिशन में फुल-एलईडी हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: खुदरा के बाद अब थोक महंगाई भी बढ़ी, जानें किन-किन चीजों के बढ़े दाम ?



