Wednesday, July 15, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान का ग्रामीण विकास मॉडल बनेगा मिसाल, वीबी जी राम जी योजना...

राजस्थान का ग्रामीण विकास मॉडल बनेगा मिसाल, वीबी जी राम जी योजना से गांवों में तेज होंगे स्थायी विकास कार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीबी जी राम जी योजना की समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास का समग्र ब्लूप्रिंट तैयार करने और स्थायी विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता के लिए आधुनिक तकनीक, मैपिंग और सोशल ऑडिट पर जोर दिया। योजना के श्रम नियोजन में राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर है।

Rural Development Rajasthan : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही विकसित भारत और विकसित राजस्थान की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में शुरू की गई वीबी जी राम जी योजना ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को नई गति देगी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रदेश के ग्रामीण विकास का समग्र ब्लूप्रिंट तैयार करें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने वाले स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

मैपिंग एवं रिकॉर्ड संधारण से सुनिश्चित हो पारदर्शिता

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में वीबी जी राम जी योजना क्रांतिकारी कदम साबित होगा। ऐसे में इस योजना में कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के कार्यों में मैपिंग एवं रिकॉर्ड संधारण सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहें तथा प्रभावी सोशल ऑडिट संभव हो सके। उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्वीकृत होने वाले कार्य स्थानीय आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप हों।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करें ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र ग्रामीण परिवार इसके लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान बताया गया कि वीबी जी राम जी योजना में श्रम नियोजन (लेबर डिप्लोयमेंट) में राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर है। बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image