Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान में इस सप्ताह मॉनसून रहेगा सक्रिय,कई जिलों...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में इस सप्ताह मॉनसून रहेगा सक्रिय,कई जिलों में होगी भारी बारिश,आज इन स्थानों पर बारिश का अलर्ट

जयपुर, राजस्थान में इस सप्ताह मॉनसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी ओडिशा तट पर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है.मॉनसून ‘ट्रफ लाइन’ आज जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है.एक और नया, कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में 19 जुलाई के आसपास बनने की संभावना है.

मानसून गर्त या ट्रफ लाइन एक लम्बा, निम्न दाब का क्षेत्र है जो पाकिस्तान के ऊपर से लेकर बंगाल की खाड़ी के मुख्य भाग तक फैला हुआ है.यह मॉनसून परिसंचरण की अर्ध-स्थायी विशेषताओं में से एक है.

आगामी 4-5 दिन यहां होगी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी 4-5 दिन मॉनसून सक्रिय रहने और कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.वहीं 17-18 जुलाई को बारिश में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान में बारिश जारी रहने की संभावना

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है.वहीं 17-19 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के अनेक स्थानों पर बारिश में बढ़ोतरी होने तथा 18 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image