Sunday, November 15, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather update: राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण...

Rajasthan Weather update: राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Rajasthan में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 2-4 जून के बीच आंधी और बारिश की संभावना है।

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहने और कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि आज शुक्रवार को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने और बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

2 जून पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश का अलर्ट

उन्होंने बताया कि 31 मई से 1 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने ने और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है. IMD के अनुसार, 2 जून से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व 2-4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की प्रबल संभावना है. उनके अनुसार, आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा.

बीते 24 घंटे में पोकरण में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सर्वाधिक वर्षा पोकरण (जैसलमेर) में 33 मिलीमीटर हुई. बीकानेर संभाग में कहीं कहीं उष्ण लहर के बीच सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार बदल रहा मौसम, IMD ने 29-30 मई को इन जिलों के लिए जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image